हिंदी पत्रकार

दाऊद इब्राहिम मारा गया ? पाकिस्तान में गिन रहा अंतिम सांसें

दाऊद इब्राहिम मारा गया ? पाकिस्तान में गिन रहा अंतिम सांसें

भारत का दुश्मन नम्बर एक दाऊद इब्राहिम जो पाकिस्तान में अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। उसे कराची के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। ऐसा दावा किया जा रहा है की उसे ज़हर दिया गया है। गौरतलब है की दाऊद इब्राहिम पिछले 30 साल से भी ज़्यादा समय से पाकिस्तान में छुप कर रह रहा था। कराची में बैठकर दुनिया भर में अपने काले कारनामों को अंजाम दिया करता था। भारतीय जांच एजेंसियों ने इस बात पर अपनी मुहर लगा दी है।

मुंबई बम (1993) हमले का आरोपी दाऊद इब्राहिम को भारत का दुश्मन नंबर एक बताया जाता है। अमेरिकी एजेंसियों ने भी दाऊद को आतंकी घोषित कर रखा है। मुंबई हमले को अंजाम देने के बाद पुलिस के डर से दाऊद भारत छोड़कर पाकिस्तान भाग गया था। दाऊद इब्राहिम ही ‘डी’ कंपनी का सरगना रहा है। भारत की खुफिया एजेंसी लम्बे समय से दाऊद पर अपनी नज़र बनाये हुई थी। भारतीय एजेंसियों के पास दाऊद से सम्बंधित सभी जानकारियां है। पाकिस्तान में वो कहाँ रहता था और किस्से क्या बात करता था, ये सारी जानकारियां भारतीय एजेंसियों के पास है।

कराची में बना रखा है ठिकाना

मुंबई हमले के बाद भारत से निकलकर वह पाकिस्तान रहने लगा था। कराची के क्लिफ्टन रोड पर दाऊद का बंगला है ऐसा बताया जाता है। जहां वो अपने पुरे परिवार सहित रहता है। इसके अलावा उसी कराची शहर में डिफेन्स हाउसिंग कॉलोनी में दाऊद का दुसरा बंगला भी बताया जाता है। नई जानकारी के मुताबिक़ मौजूदा समय में दाऊद का ठिकाना करांची के डिफेंस एरिया में अब्दुल्ला गाजी बाबा दरगाह के पीछे रहीम फाकी के पास है।

पाकिस्तान से मिल रहा था संरक्षण

दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान की ISI मदद कर रही थी। भारत और पाकिस्तान के बीच अक्सर संबंधों में खटास रहती है जसको लेकर ISI अक्सर मौके तलाशता है। दाऊद इब्राहिम भी ऐसा ही एक मौक़ा था ISI के लिए। भारत सरकार का कहना है की दाऊद से सम्बंधित सभी ज़रूरी दस्तावेज पाकिस्तान की सरकार को दे दिए गए थे लेकिन पाकिस्तान सरकार हमेशा इसको झुठलाती नज़र आई है। हालांकि बाद में पाकिस्तान ने ये बात कबूला की दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में ही है। लेकिन पाकिस्तानी सरकार ने ऐसी कोई भी कार्रवाई नहीं की। ऐसा बताया जाता है की दाऊद अपने पास 14 पासपोर्ट रखता है।

कौन है दाऊद इब्राहिम ?

दाऊद इब्राहिम कास्कर का जन्म 1955 में महाराष्ट्र के रत्नागिरी ज़िले में हुआ था। उसके पिता इब्राहिम कास्कर पुलिस में कांस्टेबल थे। कुछ समय बाद दाऊद का परिवार मुंबई के डोंगरी इलाके में जाकर बस गया था। 70 के दशक की बात है जब दाऊद का नाम मुंबई के अंडरवर्ल्ड में तेज़ी से उभरने लगा था। हाजी मस्तान नाम के गैंगस्टर के साथ काम करने के बाद उसने अपना अलग रास्ता बना लिया था। उसे ‘डी’ कंपनी का मुखिया माना जाता है।

1993 में मुंबई में हुए बम ब्लास्ट के बाद वह दुबई भाग गया था। उसके ऊपर आरोप था की उसने ही मुंबई में सीरियल ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया है जिसमे सैंकड़ों लोग मारे गए थे। उसके बाद उसने पाकिस्तान में अपना ठिकाना बनाया और वहीं अपने पुरे परिवार के साथ रहने लगा। उसके खिलाफ ह्त्या, अपहरण, सुपारी किलिंग, ड्रग्स और हथियार तस्करी से जुड़े संगीन अपराध दर्ज हैं।

2003 में उसे ‘ग्लोबल टेररिस्ट’ घोषित किया गया था। वही साल 2011 में उसे एफबीआई और फोर्बेस की एक लिस्ट में दुनिया का तीसरा मोस्ट वांटेड भगोड़ा घोषित किया गया था। लेकिन पाकिस्तान ने आज तक ना तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की और ना ही भारत सरकार का इसमें साथ दिया। किन्तु भारतीय एजेंसियों ने दाऊद पर अपनी पैनी नज़र पहले से बनाई हुई थी।

दाऊद की पहली पत्नी मेहजबीन है जिससे उसके चार बच्चे हैं। जिनमे तीन बेटियां और एक बेटा है। दाऊद की बड़ी बेटी का निकाह पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मिआंदाद के बेटे जुनैद से साल 2014 में हुआ था। दाऊद की दूसरी बेटी का निकाह भी पाकिस्तान मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन अयूब से हुआ है। उसकी सबसे छोटी बेटी मारिया का निधन हो चुका है। दाऊद के पांच भाई-बहन बताये जाते हैं जिसमे हसीना पार्कर, सईदा पार्कर, फरज़ाना तुंगेरकर और मुताज शेख शामिल है।


बॉलीवुड और दाऊद का रिश्ता

बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का रिश्ता बहुत पुराना है। इसकी झलक आप बॉलीवुड की फिल्मों में भी देख सकते हैं। परदे पर अंडरवर्ल्ड का किरदार कितनी खूबसूरती और संजीदगी से दिखाया जाता है ये आपने फिल्मों में ज़रूर देखा होगा। लोगों के बीच ऐसे डॉन की लोकप्रियता का कारण ये फिल्में भी हैं जिन्होंने इसे एक बेहतर किरदार बना दिया। आपने दाऊद इब्राहिम, अबू सलेम, छोटा शकील, छोटा राजन, माया डोलास और मान्या सुर्वे का किरदार फिल्मों में ज़रूर देखा होगा।

एक टेलीविज़न इंटरव्यू के दौरान दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने ये बात कबूली थी की वह एक बार दाऊद इब्राहिम से मिले थे और उनसे काफी प्रभावित थे। दाऊद ने ऋषि कपूर को बताया था की वह कपूर खानदान को पसंद करता है और उनकी फिल्में भी देखता है।

Exit mobile version