हिंदी पत्रकार

सेक्स की गोली खाकर दूल्हे ने बनाया दुल्हन के साथ संबंध, शादी के बस 7 दिनों में दुनिया को कह गई अलविदा

सेक्स की गोली खाकर दूल्हे ने बनाया दुल्हन के साथ संबंध, शादी के बस 7 दिनों में दुनिया को कह गई अलविदा

ये मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर का है जो बहुत चर्चा में है। दरअसल हुआ यूँ की शादी के बाद दूल्हे ने दुल्हन के साथ सेक्स वर्धक दवाएं लेकर शारीरिक संबंध स्थापित किया। ऐसा करने के बाद दुल्हन की स्थिति बहुत बिगड़ती चली गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इलाज के दौरान कानपूर के एक अस्पताल में उस नई नवेली दुल्हन की मौत हो गई। इसी के बाद ये मामला प्रदेश के अलावा पुरे देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यौन संबंध बनाने से मृत्यु कैसे हुई?

प्राप्त जानकारी के आधार पर ऐसा कहा जा रहा है की दूल्हे ने सेक्स वर्धक गोली लेकर अपनी दुल्हन के साथ यौन संबंध स्थापित किया। यह संबंध प्राकृतिक और अप्राकृतिक दोनों बताया जाता है। आज तक अखबार की खबर के अनुसार उन्होंने उस अस्पताल के डॉक्टर से इस बारे में जानकारी जुटानी चाही। जिसके बाद डॉक्टर ने नाम उजागर ना करने के शर्त्त पर मीडिया को बताया की उस महिला की हालत गैंगरेप पीड़िता से भी खराब थी। महिला की मृत्यु के पश्चात उसका पोस्टमार्टम किया गया और उसके बाद उसके शव को घर वालों के सुपुर्द कर दिया।

इस घटना के बाद दुल्हन पक्ष की तरफ से उसके भाई ने दूल्हे और उसके ससुराल वालों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार उस महिला की शादी बीते 3 फ़रवरी को हुई थी। उसकी बरात उरई से आई थी और ऐसा बताया जा रहा है की उस महिला के माँ-बाप नहीं हैं। उसके भाई ने ही महिला की शादी करवाई थी।

अप्राकृतिक सेक्स बना मौत की वजह

डॉक्टर ने जिस तरह नई नवेली दुल्हन की हालत गैंगरेप पीड़िता से भी बदतर बताई, उसका कारण अप्राकृतिक सेक्स था। 4 फ़रवरी को दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल आई थी। जिसके बाद उन दोनों के बीच यौन संबंध स्थापित हुआ। जानकारी के अनुसार दुल्हन की भाभी 7 फ़रवरी को अपने पति के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में जाती है और उसी दौरान उसकी ननद के ससुराल से फ़ोन आता है की उसकी ननद की तबियत बिगड़ गई है। ससुराल पक्ष से ये भी कहा जाता है की लड़की को कोई बिमारी है और उसकी बिमारी छुपाकर शादी कराई गई है। उसे लगातार उल्टियां हो रही थी ऐसा बताया जाता है।

उस महिला की भाभी अपने ननद को देखने उरई पहुँचती है जिसके बाद उसे प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती करवाया जाता है। वहाँ उसका इलाज तो होता है लेकिन आराम नहीं मिल पता है। जिसके बाद उसकी भाभी ने अपने ननद से जोर देकर जानकारी लेनी चाही की मामला क्या है। उसके बाद उस पीड़ित महिला ने बताया की उसका पति सेक्स वर्धक गोली खाकर संबंध बनाता है।

इसी वजह से उसकी हालत खराब है। जिसके बाद उसे गायनकोलॉजिस्ट को दिखाया जाता है। डॉक्टर ने चेक करने के बाद हैरान करने वाली बात बताई। डॉक्टर ने कहा की इसके साथ ऐसे संबंध बनाये गए हैं जैसे इसका गैंगरेप किया गया हो। इसी वजह से महिला को अंदरूनी ज़ख्म हुए हैं और इन्फेक्शन फ़ैल गया है।

इसी के बाद 10 फ़रवरी को यानी केवल 7 दिनों के अंदर उस नई नवेली दुल्हन की मौत अस्पताल में हो जाती है। हालांकि मृतक के भाई ने थाने में इसकी सूचना दी है लेकिन पुलिस वालो का कहना है की ये घटना उरई, जालौन में हुई है। इसलिए इसकी तहरीर वहीं दर्ज की जाएगी। इसके बावजूद अगर पुलिस वालों को इसके संबंध में लिखित शिकायत मिलती है तो वह उसे उरई थाने में कार्रवाई के लिए भेज देंगे।

प्राकृतिक यौन संबंध और अप्राकृतिक यौन संबंध में बहुत अंतर होता है। इस घटना में जिस प्रकार सेक्स वर्धक गोलियां खाकर अप्राकृतिक संबंध स्थापित किये गए हैं वह अपने आप में हैरत में डालने वाला है। एक गलत कदम से नई नवेली दुल्हन की जान तो जाती ही है उसके साथ ही उसका पूरा परिवार जो कल तक विवाह संपन्न होने की खुशियां मना रहा था आज वह मातम मनाने पर मजबूर है।

Exit mobile version