हिंदी पत्रकार

‘हिन्दुस्तान का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री असम का मुख्यमंत्री’, राहुल गांधी ने बीजेपी को घेरते हुए दिया बयान

‘हिन्दुस्तान का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री असम का मुख्यमंत्री’, राहुल गांधी ने बीजेपी को घेरते हुए दिया बयान

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी इन दिनों असम के दौरे पर हैं। उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से की थी जहां उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार को घेरते हुए बयान दिया था। इसी बीच असम के जोरहाट में सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा पर निशाना साधा। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया।

राहुल गांधी का बयान

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा,”आज बीजेपी और आपके मुख्यमंत्री असम को बांटने का काम कर रहे हैं। आप जानते हैं मुझे कहने की ज़रूरत ही नहीं है। शायद हिन्दुस्तान का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री असम का मुख्यमंत्री है।” वहाँ मौजूद कांग्रेस और राहुल गांधी के समर्थकों ने इस बयान पर खूब तालियां बजाई और नारेबाजी की। राहुल गांधी के बयान के मायने लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र देखे जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बयान के जवाब में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा का कोई बयान नहीं आया है।

इससे पहले हिमंता बिस्वा शर्मा ने दिया था बयान

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा का बयान राहुल गांधी के इस बयान के पहले आया था। जिसमे पत्रकार के द्वारा पूछा गया की कांग्रेस मुसलमानों का समर्थन कर रहा है उनका प्रतिनिधित्व कर रहा है, इस पर मुख्यमंत्री हिमंता ने कहा की कांग्रेस मुसलमानों के एक वर्ग का रिप्रजेंटेशन कर रहा है। इस बार तो मुसलमान महिला भी कांग्रेस की सभा में नहीं आई।

असम मुख्यमंत्री ने आगे कहा की उनका जो सिद्धांत है सबका साथ सबका विकास का, उसके तहत असम में इतना विकास हुआ है। आप देखते जाइये ऐसे कांग्रेस की सभा होने से मियाँ लोगों का स्त्री और पुरुष दोनों पहले दोनों आते थे लेकिन इस बार कोई नहीं आ पाएगा। और धीरे धीरे बाबा लोग भी आना बंद कर देगा।

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में बाधा उत्पन्न करने का लगाया आरोप

भारत जोड़ो नया यात्रा के असम में प्रवेश करने के दौरान कांग्रेस ने असम सरकार पर आरोप भी लगाया था। कांग्रेस के संचार प्रभारी जयराम रमेश के अनुसार उन्होंने दावा किया की असम की हिमंता बिस्वा शर्मा की सरकार कांग्रेस के ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में बाधा उत्पन्न करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। आने वाली 25 जनवरी तक वह असम के अंदर ही अपने यात्रा को आगे बढ़ाएंगे।

क्या राहुल की यात्रा राम मंदिर के मुद्दे को दबा सकती है?

मौजूदा समय में राम मंदिर को लेकर पुरे देश भर में हलचल है। कहीं इसकी आलोचना हो रही है तो इसे भरपूर समर्थन भी दिया जा रहा है। अन्य राजनैतिक पार्टियां बीजेपी पर आरोप लगा रही हैं की मंदिर और राम पर बीजेपी राजनीति कर रही है। दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने देश भर में अपने दूसरी यात्रा भी शुरू कर दी है। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत वह लोगों को बीजेपी के खिलाफ गोलबंद करने में लगे हैं। हालांकि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्हें लोगों का समर्थन मिलता दिखा रहा था मगर मौजूदा समय में राम मंदिर एक गरम मुद्दा बन गया है।

ऐसे में राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना इतना आसान नहीं दिख रहा। उसके बावजूद कांग्रेस और उसके अन्य नेता लगातार इस यात्रा को सफल बनाने में लगे हैं। मणिपुर से इस यात्रा की शुरुआत हो चुकी है और अभी यह यात्रा आसाम के अंदर जारी है और अगले 2 महीने तक ये यात्रा चलती रहेगी। फिलहाल राहुल गाँधी की ये यात्रा उतनी सफल होती नहीं दिख रही है लेकिन अभी ये शुरुआत है तो आने वाले समय में उनके पास लोगों को जोड़ने का मौक़ा है।

Exit mobile version