हिंदी पत्रकार

सुशांत सिंह राजपूत को याद किया रिया चक्रवर्ती और उनकी बहन ने, जन्मदिन पर आई उनकी याद

सुशांत सिंह राजपूत को याद किया रिया चक्रवर्ती और उनकी बहन ने, जन्मदिन पर आई उनकी याद

सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्मदिन है। उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने आज के दिन उनको याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। सुशांत सिंह राजपूत बेहद संजीदा और अच्छे व्यक्तित्व के अभिनेता थे। आज अगर वह होते तो यह उनका 38वां जन्मदिन होता।

आज वह हमारे बीच नहीं है लेकिन बॉलीवुड में दिया गया उनका योगदान हर एक प्रशंसक और कलाकार को याद रहेगा। गौरतलब है की सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा वेस्ट वाले उनके फ्लैट में हुआ था। हालांकि पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों के हिसाब से उन्होंने ख़ुदकुशी की थी लेकिन उनकी मृत्यु आज भी एक रहस्य बन कर रह गयी है।

क्या लिखा सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने?

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने आज के इस ख़ास दिन को याद करते हुए अपने भाई की तस्वीर को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर अपने मन की बात भी साझा की। श्वेता सिंह ने सुशांत के जन्म के बारे में किस्सा साझा करते हुए लिखती हैं की उनके जन्म के बाद माँ और पापा की ख्वाहिश लड़के की थी। हालांकि उनके मम्मी पापा को एक लड़का सबसे पहले हुआ था लेकिन बहुत ही काम उम्र में उसका देहांत हो गया था। काफी मन्नत और पूजा पाठ के बाद सुशांत सिंह का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था।

श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने पहले पीरियड के बारे में बातें साझा करते हुए लिखा की जब उन्हें पहली बार पीरियड छथि कक्षा में आया था तब पैड डिस्पोज़ करते वक़्त सुशांत ने उनसे पूछा की ऐसा क्या है जो तुम मुझसे छुपा रहे हो। मुझे इस तरह की बंदिश हम दोनों के बीच अच्छी नहीं लगती। श्वेता ने बताया की वो कितने संवेदनशील थे और उनके बीच कितना प्यार था।

इन सभी के अलावा श्वेता ने अपने शादी के पल को याद करते हुए बताया की जब वह शादी होने के बाद वापस जा रही थी तो दोनों एक दूसरे से लिपट कर रो रहे थे। क्योंकि अब वह पहले की तरह साथ ज़िन्दगी नहीं गुजर सकते। अंतिम बार सुशांत के साथ हुई बातचीत के बाद से लेकर उनकी खबरें समाचार में आने तक की बातें उन्होंने साझा की हुई थी। ज़ाहिर है एक भाई-बहन के बीच जो नज़दीकियां और प्यार होता है वह अपने आप में अनूठा होता है। इतने काम समय में सुशांत सिंह का जाना उनके परिवार जनों के लिए दुखदायी था जिसे कोई पूरा नहीं कर सकता।

रिया चक्रवर्ती ने भी किया याद

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत सिंह के जन्मदिवस पर कुछ पुरानी यादें साझा की। रिया ने सुशांत की फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लगते हुए एक हार्ट इमोजी के साथ अपने एहसास को बयां किया। रिया ने सुशांत के जाने के बाद मीडिया से बात करने के दौरान पहले भी कहा था की एक होल कोई नहीं भर सकता। रिया, सुशांत को हमेशा याद करती हैं और उन जैसे साथी के बिना ज़िन्दगी जीना बहुत मुश्किल होगा।

‘पवित्र रिश्ता’ से की थी शुरुआत

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने अभिनय की शुरुआत ‘पवित्र रिश्ता’ नामक सीरियल से की थी। जिसमे इनकी को-स्टार अंकिता लोखंडे थी। उन दोनों की जोड़ी काफी हिट रही थी। सुशांत ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी फिल्म ‘काय पो छे’ से। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर दुबारा नहीं देखा और कई फिल्मों में उन्होंने बेहतरीन अभिनय के साथ काम किया। केदारनाथ, एम् इस धोनी, छिछोरे और इसके अलावा भी कई फिल्मों में उन्होंने अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीता।

Exit mobile version