अयोध्या में धमाके की साज़िश, गिरफ्तार हुए पाकिस्तानी ISI एजेंट ने किया खुलासा

अयोध्या में धमाके की साज़िश, गिरफ्तार हुए पाकिस्तानी ISI एजेंट ने किया खुलासा

राम मंदिर पर विरोध और समर्थन के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। पाकिस्तान ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बीच एक बड़े धमाके की साज़िश रची थी। पाकिस्तानी ISI एजेंट ने इस बात का खुलासा गिरफ्तारी के बाद किया है। पाकिस्तान ने भारत में रह रहे अपने ISI एजेंट को बड़ी मात्रा में गोला बारूद तथा असलहे भी मुहैय्या करवाए थे। पाकिस्तान की ये सोच थी की अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बीच अराजकता फैलाई जाए ताकि उस कार्यक्रम को क्षति पहुंचे। पाकिस्तानी एजेंट की गिरफ्तारी के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियां भी मुस्तैद हैं।

भारत में रह रहे पाकिस्तानी एजेंट तहसीम को शामली से यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। शामली निवासी तहसीम पिछले कुछ महीनो से फरार चल रहा था। ऐसी जानकारी मिली है की उसने पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारी भेजी है। पुलिस की पूछताछ के बाद आरोपी तहसीम ने ये बात खुद कबूली है की वो और उसका भाई वसीम पाकिस्तान आते जाते रहते थे।

इसी दौरान उनकी पहचान ISI के कुछ हैंडलर्स से हुई। उन्ही ISI हैंडलर्स ने इन दो भाइयों को पैसे का लालच देकर अपने जाल में फंसाया था। इन्हे भारत के अंदर अराजकता, विध्वंस और दंगे फ़ैलाने की ज़िम्मेदारी मिली थी। इसके लिए पाकिस्तान ने इन्हे पैसा, असलहा-बारूद और अन्य सहायता भी मुहैय्या करवाई थी।

गिरफ्तार आरोपी तहसीम ने बताया की इस काम के लिए उन्होंने फ़र्ज़ी सिम कार्ड का भी उपाय किया था। उसी सिम के व्हाट्सप्प के ज़रिये उन दो भाइयों ने पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं तक जानकारी पहुंचाई और आगे की रणनीति तय की थी। पाकिस्तान के ISI हैंडलर दिलशाद उर्फ़ मिर्ज़ा से वो लगातार संपर्क में थे। क़ानून एवं व्यवस्था के डीजीपी शाम कुमार ने इस बाबत जानकारी साझा करते हुए अयोध्या में अपनी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों से मीडिया को अवगत कराया।

डीजीपी ने क्या कहा ?

“शासन के निर्देश पर केवल अयोध्या जनपद में 10 हजार से ऊपर CCTV कैमरे लगाए गए हैं और अयोध्या नगरी में जो भी टेक्निकल इक्विपमेंट्स लगाए जा रहे हैं वो काफी अत्याधुनिक है और ऐसी सुविधाएं से लैस होंगे जिससे की पुलिस के कार्यों में मदद मिलेगी। सुरक्षा से सम्बंधित सभी चीज़ें सुनिश्चित कराई जाएंगी।

वहाँ तथा आसपास के जनपदों में रहने वाले सभी लोगों से ये लगातार समन्वय बनाके ये प्रयास किया जा रहा है की अयोध्या के इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाया जाये और इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। इसके लिए सभी एजेंसियों के आपसी समन्वय से कार्यक्रम चल रहा है। शासन आपने देखा होगा, शासन स्तर से तथा डीजीपी के स्तर से लगातार वरिष्ठ अधिकारी वहां भ्रमण कर रहे हैं। वहाँ की चीज़ों का जायज़ा भी ले रहे हैं।”

राजद नेता का पिछले दिनों दिया गया बयान

बिहार में राजद के नेताओं ने राम मंदिर के मुद्दे पर बीजेपी को हमेशा घेरा है। इसके अलावा उन्होंने हिन्दू मंदिरों तथा हिन्दू शास्त्रों को लेकर भी विवादित बयान दिया है। इसी बीच राजद विधायक अजय यादव ने पिछले दिनों अयोध्या को लेके बयान दिया था। राजद विधायक ने बताया था की राम मंदिर के कार्यक्रम के बीच दंगे भड़का कर आरोप मुसलामानों पर लगा देंगे। अतरी से राजद विधायक अशोक यादव ने ये बयान अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए दिया था। पाकिस्तानी एजेंट की गिरफ्तारी के बाद होने वाली साज़िश के खुलासे से ये साफ़ हो गया है की किसकी मंशा क्या है?

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बीच सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद है और ISI एजेंट की गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता के रूप में देखि जा रही है। उम्मीद है पुलिस अपनी सुरक्षा व्यवस्था और चाक-चौबंद रखेगी और होने वाली किसी भी अप्रिय घटना को रोकने में कामयाब होगी। गौरतलब है की अयोध्या में ब्लास्ट की धमकी पहले भी दी गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *