‘आप’ को मिला लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका, हरियाणा के अशोक तंवर ने केजरीवाल को भेजा इस्तीफा

‘आप’ को मिला लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका, हरियाणा के अशोक तंवर ने केजरीवाल को भेजा इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल हरियाणा में आम आदमी पार्टी के चुनावी कैम्पेन कमिटी के चेयरमैन अशोक तंवर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ये इस्तीफा 2024 लोकसभा चुनाव के ठीक पहले एक बड़े झटके जैसा मालुम होता है। ऐसे दावे भी किये जा रहे हैं की आने वाले शुक्रवार को वह बीजेपी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं की बीजेपी उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव मैदान में सिरसा से उतार सकती है। हालांकि टिकट की बात की पुष्टि अभी नहीं की गयी है लेकिन आम आदमी पार्टी को इससे परेशानी हो सकती है।

ANI के द्वारा किये गए ट्वीट (X) में हरियाणा से आम आदमी पार्टी के नेता अशोक तंवर का इस्तीफा दिखाया गया है। जिसमे देखा जा सकता है की अशोक तंवर ने पार्टी प्रमुख केजरीवाल के नाम इस्तीफा लिखा है जिसपर आज 18 जनवरी की तारीख लिखी है। इस इस्तीफे में उन्होंने इस्तीफे के कारण के रूप में लिखा है की वर्तमान की राजनितिक स्थिति और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ आपका जुड़ाव देखते हुए नैतिकता में मुझे आम आदमी पार्टी हरियाणा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के रूप में बने रहने की अनुमति नहीं देता है। इस पत्र में आगे लिखते हुए वो अरविन्द केजरीवाल से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लेने की विनती कर रहे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1747915051871379841?t=zgwYS7yjCFdHM_SrlyAGPQ&s=08

दूसरी तरफ उन्होंने इस पत्र में यह भी लिखा है की वह राजनीति में अपने छात्र जीवन से ही सक्रिय रहे हैं और उन्होंने हमेशा अपने संविधान, देश और इस देश के लोगों पर विश्वास किया है। और वो आगे भी हरियाणा की प्रगति के लिए और भारत देश के लिए काम करते रहेंगे। उनके इस्तीफे से ये साफ होता है की वह राजनीति में बने रहेंगे और शायद वह भाजपा में भी शामिल हो सकते हैं।

मौजूदा समय में राम मंदिर को लेकर भारतीय जनता पार्टी पुरे देश भर में लोकप्रिय हो रही है। हालांकि भाजपा की राम मंदिर को लेकर की जा रही राजनीति को लेकर आलोचना भी हुई है लेकिन इसके प्रशंसकों की संख्या ज़्यादा है। लोकतंत्र में जिसकी संख्या ज़्यादा होती है वहीं विजय भी होता है। यही कारण है की बीजेपी पार्टी की स्थिति बाकियों से बेहतर दिखाई देती है।

दूसरी तरफ ये एक ठोस कारण भी है की अशोक तंवर की पहली पसंद अगर कोई होगी तो वह बीजेपी हो सकती है। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता माने जाने वाले कुमार विश्वास ने पार्टी छोड़ी थी। केजरीवाल और कुमार विश्वास एक दूसरे के भरोसेमंद साथी माने जाते थे लेकिन कुछ कारण से कुमार विश्वास पार्टी से अलग हो गए। दूसरी तरफ कपिल मिश्रा जो मौजूदा समय में भाजपा के साथ जुड़ चुके हैं उन्होंने ने भी आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ा था।

इस विषय को लेकर अभी तक पार्टी के आला कमान से कोई जवाब नहीं आया है। ज़ाहिर तौर पर लोकसभा चुनाव के ठीक पहले चुनावी अभियान के चेयरमैन का इस्तीफा देना आप मुखिया केजरीवाल के लिए परेशानी भरा हो सकता है। लेकिन यहां सबसे प्रमुख बात यह है की की आम आदमी पार्टी के नेता अशोक तंवर ने कांग्रेस को लेकर आपत्ति जताते हुए पार्टी छोड़ी है।

यहां उन्होंने कपिल मिश्रा या फिर कुमार विश्वास की तरफ पार्टी प्रमुख के ऊपर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। अशोक तंवर का बस इतना कहना है की कांग्रेस के साथ गठबंधन उन्हें रास नहीं आ रहा और इसलिए वह पार्टी छोड़ रहे हैं। अब देखना है की आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविन्द केजरीवाल हरियाणा के लिए कौन सा नया प्रभारी चुनते हैं?

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *