‘Animal’ इस दिन होगी Netflix पर रिलीज़, साल 2023 की सबसे बड़ी और Controversial फिल्म

‘Animal’ इस दिन होगी Netflix पर रिलीज़, साल 2023 की सबसे बड़ी और Controversial फिल्म

रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘एनिमल’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली है। साल 2023 की सबसे बड़ी और कंट्रोवर्सिअल फिल्मों में से एक ‘एनिमल’ अब ओटीटी प्लेटफार्म पर जाने के लिए तैयार है। जानकारी के मुताबिक़ यह फिल्म 26 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में देखने को मिलेगी। नेटफ्लिक्स ने इस खबर का ऐलान एक 30 सेकंड की वीडियो डालते हुए किया है।

साल 2023 में रिलीज़ की गयी फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर बहुत आलोचना की गयी। कई बॉलीवुड के दिग्गजों ने इस फिल्म की कहानी और इसके प्रदर्शन की आलोचना की। इसमें बताया गया की यह फिल्म नकारात्मक मर्दानगी और स्त्रीद्वेष को दिखाता है। इस फिल्म में चित्रित किये गए कलाकार नकारात्मक प्रभाव डालने वाले दिखाई देते हैं और स्त्रियों को लेकर इसमें आलोचनात्मक दृष्टि दिखाए गयी है।

यह सब कहना था इस फिल्म के आलोचकों का जिन्होंने इस फिल्म को समाज के लिए गलत सन्देश देने वाला बताया था। हालांकि आलोचनाओं के बावजूद इस फिल्म को बहुत बड़ी सफलता मिली और इसके गाने भी खूब पसंद किये गए।

इतनी आलोचनाओं के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘एनिमल’ साल 2023 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन कर उभरी। लगभग 91 मिलियन डॉलर के बिज़नेस के साथ इस फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़ दिए। इस फिल्म की कहानी और पात्रों के अलावा इसका संगीत भी काफी मशहूर हुआ जो आज तक चलता दिखाई दे रहा है।

इतनी आलोचनाओं के बावजूद फिल्म की इतनी सफलता ये दिखाती है की इस फिल्म को दर्शको के एक बड़े समूह ने बहुत प्यार दिया है। अब देखना ये है की 26 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के बाद कितने लोग इस फिल्म को देखते हैं। ज़ाहिर है विवाद यहां रूकने वाला नहीं है लेकिन आज के परिदृश्य में जिसको लेकर इतना विवाद होता है वहीं सबसे ऊपर पहुंचता दिखाई देता है। जैसा की इस फिल्म की कमाई से आप अंदाज़ा लगा सकते हैं।

इस फिल्म के निर्देशक हैं संदीप रेड्डी वंगा। यह साल 2023 की एक्शन क्राइम फिल्म है जिसके मुख्य किरदार के रूप में रणबीर कपूर हैं। इसके अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और अन्य सहायक किरदार भी हैं। यह फिल्म एक पिता और बेटे के प्यार के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। एक ऐसा पिता जो अपने बेटे का उसके प्रति गहरा प्यार नहीं देख पता है। इसी बीच इनका रिश्ता और जटिल हो जाता है जब रणविजय सिंह अपने पिता की ह्त्या के प्रयास में अपने दुश्मनो से बदला लेना चाहता है।

इस फिल्म का संगीत विशाल मिश्रा, जानी, हर्षवर्धन, श्रेयस सहित अन्य लोगों ने दिया है। इस फिल्म के सभी गाने अलग-अलग संगीत निर्देशकों द्वारा दिया गया है और यही कारण है की सभी गाने सुनने में एक दूसरे से बहुत ही अलग और बेहतर मालुम होते हैं। गौरतलब है की इस फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा ने पहले भी इस तरह की फिल्में बनाई है जिनमे कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी जैसी फिल्में है।

संदीप रेड्डी वंगा की ये खासियत रही है की इनकी फिल्में सबसे अलग और अतरंगी होती हैं और इसके साथ ही वह अपनी फिल्मों में संगीत को बहुत ज़्यादा अहमियत देते हैं और यही कारण है की इनकी फिल्मों में कभी सिर्फ एक संगीत निर्देशक ने क़ाम नहीं किया है।

अब देखना है की नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म आने के बाद कितनी ज़्यादा व्यूअरशिप बटोरती है। ज़ाहिर है इसकी उम्मीद ज़्यादा है क्योंकि यह फिल्म एक तो आलोचकों के निशाने पर है वहीं 2023 की बड़ी फिल्मों में से एक है। ऐसे में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने के बाद इस फिल्म को लेकर उम्मीदें थोड़ी बढ़ जाती है। आने वाले कुछ दिनों में इसको लेकर भी खबरें आ ही जाएंगी। अगर आपने भी यह फिल्म नहीं देखी है तो अब आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Image Source – Google

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *