‘अयोध्या पहुंचेगी लोगों के दरवाज़े पर’, कारीगरी का बेहतरीन नमूना है ये मोबाइल वैन

‘अयोध्या पहुंचेगी लोगों के दरवाज़े पर’, कारीगरी का बेहतरीन नमूना है ये मोबाइल वैन

राम मंदिर को लेकर पुरे देश में अलग प्रकार का जोश देखने मिल रहा है। ऐसे में कई कलाकार हैं जो राम मंदिर की प्रतिकृति बनाने में लगे हैं। कोई इसे तस्वीरों पर उतारने की कोशिश कर रहा है तो कोई राम मंदिर को एक छोटा स्वरुप देकर लोगों को आकर्षित कर रहा है। इसी बीच हैदराबाद में ‘सुधा कार म्यूजियम’ ने गज़ब की कलाकारी दिखाई है। सुधा कार म्यूजियम ने पुरे राम मंदिर को एक भव्य रूप देते हुए उसे एक कार में बदल दिया है। नीचे दिए गए वीडियो में आप देखेंगे की पूरी राम मंदिर उन्होंने बस एक कार के ऊपर बना दी है जिसे एक जगह से दूसरे जगह भी ले जाया जा सकता है।

सुधा कार म्यूजियम के मालिक सुधाकर यादव ने इस बारे में मीडिया से बात करते हुए इसके बारे में जानकारी दी। सुधाकर ने कहा की इस प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने पिछले 2 साल से योजना बनाई हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया की इस राम मंदिर के प्रतिरूपी कार को बनाने में लगभग 21 लोगों का योगदान है और सबसे विशेष बात ये है की इन 21 लोगों में 10 मुस्लिम समुदाय के कर्मी हैं। यह एक मोबाइल वैन है और सुधाकर को ख़ुशी है की उन्होंने इसे समय रहते पूरा कर दिया।

सुधाकर ने आगे बताया की इस राम मंदिर वाले मोबाइल वैन को वह आस-पास के मशहूर प्रदर्शनी मैदानों में ले जाएंगे। यह लोगों को देखने के लिए 19 जनवरी से उपलब्ध होगा और उसके साथ ही यह 15 फरवरी तक लोगों के लिए मौजूद रहेगा। इसके अलावा बाकी लोगों के लिए, जो अयोध्या जाकर राम मंदिर के दर्शन करने में असमर्थ हैं उनके लिए यह मोबाइल वैन गांव-गांव जाएगा। सुधाकर ने कहा है की हम अयोध्या को उन असमर्थ लोगों के दरवाजे तक ले जाएंगे और उन्हें दर्शन कराएंगे।

सुधा कार म्यूजियम के मालिक सुधाकर यादव ने बताया की वह ऐसे मोबाइल वैन अन्य कार्यक्रमों के लिए भी बनाते आये हैं। इससे पहले भी उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों के लिए बैट और बॉल वाला मोबाइल वैन बनाया है। उसके अलावा ख़ास कार्यक्रमों जैसे क्रिसमस के लिए भी उन्होंने इस प्रकार की कलाकारी दिखाई है।

पिछली बार उन्होंने कोरोना वायरस के आकार में भी मोबाइल वैन बनाया था। राम मंदिर मोबाइल वैन की लम्बाई 20 फिट की है, चौड़ाई 14 फिट है वहीं इस ऊंचाई 26 फिट की बताई जा रही है। राम मंदिर की प्रतिमूर्ति के अंदर लाइट और म्यूजिक सिस्टम की भी व्यवस्था की गयी है ताकि राम नाम का पूरा एहसास इस प्रतिमूर्ति के ज़रिये लोगों को हो सके।

गौरतलब है की आने वाली 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है जिसकी लगभग-लगभग पूरी तैयारियां हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा सभी गणमान्य व्यक्ति चाहे वह मनोरंजन क्षेत्र से हों, राजनीति से हों या फिर खेल या अन्य क्षेत्रों से, उन सभी लोगों को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजा जा चुका है। ऐसा अनुमान लगाया जाता है की उस दिन लगभग 1 लाख करोड़ का व्यापार होने की संभावना है। यह उन लोगों के लिए एक नज़ीर है जो कहते हैं की मंदिर से किसी को क्या मिलेगा और इससे लोगों को क्या फायदा होगा?

आने वाले दिनों में अयोध्या धाम को और बेहतर ढंग से व्यस्था और सेवा दी जाएगी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी लगातार पुरे देश से लोगों के आने की उम्मीद है। गौरतलब है की प्रधानमंत्री मोदी ने भी सभी देशवासियों से अपील की थी किस 22 जनवरी को अयोध्या ना आ कर किसी और दिन आएं। इसका कारण ये भी हो सकता है की राम के प्रति आस्था पुरे देश के लोगों में है और अगर पुरे देश से लोग एक साथ वहाँ पहुँच गए तो स्थिति विकट हो सकती है।

Leave a Comment