‘जामिया मिलिया इस्लामिया’ में 22 जनवरी को मिलेगी आधे दिन की छुट्टी, अन्य राज्य सरकारों ने भी जारी किया आदेश

‘जामिया मिलिया इस्लामिया’ में 22 जनवरी को मिलेगी आधे दिन की छुट्टी, अन्य राज्य सरकारों ने भी जारी किया आदेश

Ram Mandir Pran Pratishtha : 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में आधे दिनों की छुट्टी दी जा रही है। इस आदेश को विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार की तरफ से एक सर्कुलर के माध्यम से बीते दिन 19 जनवरी को जारी किया गया है। जिसमे लिखा है की अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विश्वविद्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेगा।

इस आदेश के बाद सोशल मीडिया पर इस सन्देश को शेयर किया जा रहा है। हालांकि केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को इस अवसर पर आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। इसके अलावा अन्य राज्य सरकारों ने भी छुट्टी की घोषणा की है। देश भर में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक उत्सव का माहौल है।

मध्यप्रदेश सरकार ने भी दी आधे दिन की छुट्टी

हालिया चुनाव के बाद मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार बन चुकी है। वहाँ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन सरकारी संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी दी है। उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय की ओर से जारी सुचना आदेश के अनुसार भगवान् श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन दोपहर 2:30 बजे तक की छुट्टी दी गयी है। यह छुट्टी प्रदेश के समस्त शासकीय और अशासकीय विश्विद्यालयों और महाविद्यालयों में पुरे दिन की छुट्टी की भी घोषणा करता है। उसके अलावा सामान्य संस्थानों को आधे दिन की छुट्टी घोषित की गयी है।

राजस्थान सरकार ने 22 जनवरी को बूचड़खाने और मांस की दूकान बंद करने का दिया आदेश

राजस्थान में नवनिर्बाचित मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जी की सरकार ने बीते दिनों 19 जनवरी को एक आदेश जारी किया। इस आदेश में पुरे राजस्थान के अंदर 22 जनवरी को बूचड़खाने और मांस-मछली की दूकान बंद रखने का आदेश दिया है। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में यह सुचना जारी किया गया है जो पुरे प्रदेश भर में लागू रहेगा। इसके अलावा राजस्थान सरकार ने 22 जनवरी के दिन सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी की भी घोषणा की है।

इन राज्यों के अलावा छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा तथा चंडीगढ़ में भी केंद्र सरकार की ही तरह आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गयी है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इन सभी राज्यों ने अपने कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टी दी है। आने वाली 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

राज्य सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की हुई है ताकि किसी प्रकार की अनिष्ट घटना न हो सके। ऐसा अनुमान है की 22 जनवरी को अयोध्या में देश भर से लोग आएँगे और यह एक महा उत्सव की तरह मनाया जाएगा। इस दिन लोग दिवाली की तरह दिए जलाकर अपने आराध्य राम का स्वागत करेंगे। देश के कोने कोने से प्रसाद और अन्य सामग्रियां लोग भेज रहे हैं। विभिन्न प्रकार के संगठनो ने इसमें अपना सहयोग देने का संकल्प लिया है।

इसके अलावा अयोध्या धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर यह एक बड़ा उत्सव हो सकता है। हालांकि कांग्रेस सहित अन्य राजनितिक पार्टियों ने इसमें भाग लेने से मना कर दिया है लेकिन यह फैसला क्या उनके लिए वरदान साबित होगा या अभिशाप ये चुनावी नतीजों में दिख सकता है। हालांकि अन्य विपक्षी पार्टियों ने राम मंदिर को लेकर कहा है की जब राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा तब वह दर्शन के लिए ज़रूर जाएंगे। बीजेपी के नेताओं ने अपने क्षेत्र में मंदिर की सफाई का अभियान चलाया है जिसमे मनोज तिवारी सहित कई बीजेपी नेताओं ने मंदिर की साफ़ सफाई अपने हाथों से किया है।

1 thought on “‘जामिया मिलिया इस्लामिया’ में 22 जनवरी को मिलेगी आधे दिन की छुट्टी, अन्य राज्य सरकारों ने भी जारी किया आदेश”

Leave a Comment