‘जीभ काटो और 10 लाख ले जाओ’, RJD विधायक के विरोध में हिन्दू संगठन का ऐलान

‘जीभ काटो और 10 लाख ले जाओ’, RJD विधायक के विरोध में हिन्दू संगठन का ऐलान

राजद विधायक फ़तेह बहादुर सिंह के विवादित बयान और पोस्टर पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बीते दिनों फ़तेह बहादुर के बयान को लेकर राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने पार्टी के हवाले से कहा की एक दल होने के नाते फ़तेह बहादुर की हर बात का समर्थन पार्टी नहीं करती हैं। इससे ये साफ़ हो चुका है की पार्टी इस तरह के बयान से खुद को किनारे कर रही है।

लेकिन इस बीच फ़तेह बहादुर सिंह की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उनके खिलाफ हिन्दू संगठन भी खड़े हो चुके हैं। एक हिन्दू संगठन के हवाले से ऐसी खबर आ रही है और एक पोस्टर भी लगाया गया है जिसमे राजद विधायक के जीभ काट कर लाने की बात कही जा रही है।

इस पोस्टर में लिखा है की हिन्दू धर्म का अपमान किया जा रहा है और राजद विधायक फ़तेह बहादुर सिंह गाली देने का भी काम कर रहे हैं। उसके अलावा इसमें ये भी लिखा है की फ़तेह बहादुर की जीभ काटने वाले को हिन्दू शिवभवानी सेना अपने निधि कोष से 10 लाख रुपये का इनाम देगी। यह पोस्टर राजधानी पटना में में लगाया गया है। बिहार के मौजूदा डिप्टी सीएम पर भी हिन्दुओं को गाली देने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि राजद की सहयोगी पार्टी जेडीयू ने राजद विधायक के बयान से किनारा कर लिया है। वहीं इस तरह के बयान ना देने की नसीहत भी दी है।

फ़तेह बहादुर सिंह का हिन्दू विरोधी बयान नया नहीं है। इन्होने पहले भी कई हिन्दू विरोधी बयान दिए हैं। मंदिर जाने से लेकर माता दुर्गा तक, इन्होने कई विवादित बयान दिए हैं। यही कारण है की राजद विधायक को लेकर हिन्दू संगठनो में रोष है। हाल ही में विवादित पोस्टर के बाद जब फ़तेह बहादुर सिंह मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे तो उसी बीच उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी नोकझोंक हुई थी। हालांकि उस व्यक्ति को तो वहाँ से निकाल दिया गया लेकिन जाते-जाते वो ये कहता गया की ये पार्टी को भारी पड़ सकता है। ऐसे में राजद के अंदर भी कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

बीजेपी पार्टी के नेता गिरिराज सिंह, सुशिल मोदी समेत अन्य नेताओं ने राजद को हिन्दू विरोधी बताया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद के विधायकों के द्वारा दिए जा रहे हिन्दू विरोधी बयान पर कहा था की अगर हिम्मत है तो मुहम्मद या इस्लाम पर कुछ कह के दिखाए। लेकिन वो कायर हैं और ऐसा नहीं करेंगे। उसके बाद बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने भी राजद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और इसे हिन्दू विरोधी बताया है।

हिन्दू संगठन के अध्यक्ष की प्रतिक्रया

हिन्दू शिवभवानी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने इस विषय में अपनी प्रतिक्रया दी है। अध्यक्ष के अनुसार फ़तेह बहादुर सिंह मानसिक रोगी हैं और उनके मुंह में बवासीर हो गया है। विदेशी साज़िश का शिकार होने के कारण वह हिन्दू और सनातन धर्म को निशाना बनाते हैं और गाली देते हैं। लगता है उन्हें बाहर से मोटी रकम मिल रही है। आश्चर्य की बात है की इनके मुखिया तेजस्वी यादव इस विषय पर चुप्पी साधे बैठे हैं। ऐसा लगता है की फ़तेह बहादुर सिंह को पार्टी के अंदर से ही ताकत दी जा रही है।

डेहरी से राजद विधायक फ़तेह बहादुर सिंह लगातार विवादित बयानबाज़ी करते रहे हैं। इसके अलावा राजद के अन्य नेता भी हिन्दू धर्म पर अनर्गल टिप्पणी करते आये हैं लेकिन पार्टी के शीर्ष नेताओं ने कभी इस मामले में अपनी सफाई पेश नहीं की। इससे साफ़ होता है की पार्टी की मंशा के आधार पर उनके नेता इस तरह की बयानबाज़ी करते हैं और विवाद को जन्म देते हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र भी ऐसा किया जा सकता है। अब देखना है की इस तरह का विवादित स्टंट राष्ट्रीय जनता दल को कितना फायदा पहुंचाता है।

Leave a Comment