मुंबई के मीरा रोड पर कट्टरपंथियों का हंगामा, अल्लाहु अकबर के नारों के साथ गाड़ियों पर हमला

मुंबई के मीरा रोड पर कट्टरपंथियों का हंगामा, अल्लाहु अकबर के नारों के साथ गाड़ियों पर हमला

बीती रात मुंबई के मीरा रोड पर कट्टरपंथियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस हमले में कई बेकसूर लोगों की गाड़ियों पर हमला किया गया। गाडी के शीशे तोड़े गए। इसके अलावा कुछ लोगों के ज़ख़्मी होने की भी खबर आ रही है। अल्लाहु अकबर के नारों के साथ गाड़ियों पर हमले किये गए और लोगों को गन्दी गालियां भी दी गयी। इस पुरे मामले को कैमरे में लोगों ने कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके बाद से ये मामला पुरे देश भर में चर्चा में है।

देशभर के अलग-अलग कोने से कट्टरपंथियों ने राम भक्तों पर किया हमला

मुंबई के मीरा रोड के अलावा देश के अलग-अलग कोने से भी ऐसी खबरें आ रही हैं जहां वीडियो के माध्यम से ये देखा जा रहा है की राम भक्तों के ऊपर छतों से पत्थर बरसाए जा रहे हैं। गुजरात, मध्यप्रदेश, रांची सहित अन्य सभी राज्यों से ऐसी खबरें आ रही हैं जहां राम भक्तों के ऊपर हमला किया गया है। हालांकि क़ानून व्यवस्था इस मामले में सजग है और कार्रवाई की जा रही है। लेकिन पिछले कुछ सालों में धार्मिक उन्माद इतना बढ़ता जा रहा है की एक पूरा समूह परिवार सहित इस प्रकार के अनैतिक कार्यों में संलिप्त है।

आज 22 जनवरी को उत्तरप्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हो रहा है। देश के कोने-कोने से राम भक्तों के अलावा राजनेता, अभिनेता, गायक सहित कई नामचीन हस्तियां भी सवेरे से ही अयोध्या धाम पहुँच रहे हैं। आज यह प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने के बाद मंदिर सभी के लिए खुल जाएंगे और लोग अयोध्या आकर प्रभु श्री राम के दर्शन कर सकेंगे।

क्यों बढ़ रही धार्मिक कट्टरता

पिछले कुछ सालों में ऐसा देखा गया है की धार्मिक कट्टरता बढ़ सी गयी है। हालांकि धार्मिक दंगे हमारे देश में नया अध्याय नहीं है बल्कि ये तब से होता आ रहा है जब से भारत वर्ष के अंदर आक्रांताओं ने प्रवेश किया है। लेकिन जब से अयोध्या में मंदिर और मस्जिद के मामले का निपटारा हुआ है तब से यह ज़हर लोगों के अंदर बढ़ता जा रहा है। किन्तु भारत के सुप्रीम कोर्ट के द्वारा किये गए फैसले को भी अगर लोग नहीं मान रहे हैं तो इस प्रकार के धार्मिक उन्माद को किस तरह ख़त्म किया जा सकता है?

चाहे सावन के महीने में कांवरियों का जत्था हो, राम सेवकों का जत्था हो, अन्य धार्मिक जुलुस का जत्था हो इन सभी पर लगातार पत्थरबाज़ी, आगजनी और हमले किये जा रहे हैं। यह किसी एक राज्य तक ही सीमित नहीं है बल्कि देश के लगभग हरेक राज्यों में इस प्रकार की घटना देखने सुनने को मिलती है।

मीरा रोड पर ज़ख़्मी हुई महिला

X पर शेयर किये गए वीडियो में ऐसा देखा जा सकता है की मुंबई के मीरा रोड पर कट्टरपंथियों के द्वारा किये गए हमले में महिला ज़ख़्मी हो गयी और उसके माथे से खून निकलने लगा। महिलाओं के साथ कट्टरपंथी युवकों ने हाथापाई की जिसमे वह महिला घायल हो गयी। इसके अलावा लोगों ने वीडियो में ये भी बताया की वह गन्दी-गन्दी गालियां देते हुए, अल्लाहु अकबर के नारे लगाते हुए लोगों और उनकी गाड़ियों पर हमले कर रहे थे।

गुजरात में भी हुई पत्थरबाज़ी

X पर शेयर किये गए एक वीडियो में ये बताया जा रहा है की यह वीडियो गुजरात के मेहसाना ज़िले की खेरालु की है। जिसमे कुछ कट्टरपंथी पत्थरबाज़ी करते देखे जा सकते हैं। ऐसा बताया जा रहा है की श्री राम की शोभायात्रा निकलने के दौरान उन लोगों ने पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। पत्थर बरसाते हुए वीडियो आप देख सकते हैं। हालांकि इस वीडियो से सम्बंधित किसी भी प्रकार का दावा हम नहीं करते हैं।

1 thought on “मुंबई के मीरा रोड पर कट्टरपंथियों का हंगामा, अल्लाहु अकबर के नारों के साथ गाड़ियों पर हमला”

Leave a Comment