‘मुंह में राम, बगल में छुरी’ – मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम मोदी पर बड़ा बयान

‘मुंह में राम, बगल में छुरी’ – मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम मोदी पर बड़ा बयान

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से हो चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर बयानबाज़ी करते हुए तंज कसा। 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र जारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मणिपुर में मल्लिकार्जुन खगड़े ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। मलिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को वोट पाने के लिए राम-राम भजने वाला बताया। मणिपुर से भाषण के दौरान उन्होंने मणिपुर को लेके पीएम मोदी पर कहा की मोदी बस वोट पाने के लिए मणिपुर आते हैं वहीं मणिपुर में मुसीबत होने पर वह देखते तक नहीं है।

मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान

“मणिपुर को मोदी जी आते हैं वोट पूछने के लिए लेकिन जब यहाँ के लोग मुसीबत में हैं तो मोदी जी उस वक़्त मुंह नहीं दिखाते। वह समुन्दर के ऊपर सैर करते हैं। और बैठ कर जप करते रहते हैं राम-राम। अरे भाई मुंह में राम बगल में छुरी, ये मत करो जनता के साथ। यही हम चाहते हैं। सभी को भगवान् की याद आती है, सभी लोग आस्था रखते हैं इसमें कोई शक नहीं है लेकिन वोट के लिए ऐसा ढोंग नहीं करना चाहिए। लड़ो, खूब लड़ो, उसूलों के लिए लड़ो।

हम भी लड़ते हैं अपने उसूलों के लिए, जवाहरलाल नेहरू जी ने महात्मा गांधी जी ने जो उसूल हमको दिए हैं उसके लिए लड़ते हैं, सेकुलरिज्म के लिए लड़ते हैं, समानता के लिए लड़ते हैं, आज़ादी के लिए लड़ते हैं, सोशल जस्टिस के लिए लड़ते हैं, संविधान बचाने के लिए लड़ते हैं। हम लड़ रहे हैं तुम भी ऐसे लड़ो। सब छोड़ के ये सब आज इसमें धर्म की मिलावट करके लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं।”

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अस्वीकार कर दिया था राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र

पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी को राम मंदिर के लिए निमंत्रण पत्र भेजा गया था। जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने ये निमंत्रण पत्र आदर सहित अस्वीकार कर दिया था। जिसके बाद सत्ता पक्ष ने इसकी आलोचना की थी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसको लेकर कांग्रेस को हिन्दू विरोधी बताया था। दूसर तरफ हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने भी कांग्रेस की आलोचना करते हुए उसे शुद्ध नास्तिक बताया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी के अंदर भी राम मंदिर में शामिल होने को लेकर द्वन्द की स्थति उत्पन्न होती दिखाई दे रही है। ऐसे में कांग्रेस के लिए ये निमंत्रण अस्वीकार करना पार्टी के लिए चुनाव के दौरान मुश्किल खड़ी कर सकता है।

लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ज़रिये मणिपुर से शुरू कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव अभियान का शंखनाद करते हुए बीजेपी को घेरने की कोशिश की है। अपने भाषण के ज़रिये उन्होंने बीजेपी को धर्म की राजनीति करने वाला बताया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा अगले मार्च के महीने तक जारी रहेगी। राहुल गांधी इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं और अपनी इस यात्रा के ज़रिये वह देश के लोगों को आने वाले लोकसभा चनाव के लिए जोड़ने में लगे हैं।

दूसरी तरफ राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस को लेकर बयान दिया। राहुल गांधी ने कहा की शायद बीजेपी और आरएसएस के लिए मणिपुर भारत का हिस्सा ही नहीं है। पुरे राज्य में नफरत फ़ैल गयी है, जबकि पीएम मोदी को मणिपुर जाने का समय नहीं मिला। अपने अभियान की शुरुआत में देर से पहुँचने पर राहुल गांधी ने वहाँ मौजूद लोगों से माफ़ी भी मांगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने। यह यात्रा 12 राज्यों से होते हुए लगभग 7000 किमी का सफर तय करेगी और इस यात्रा का समापन 20 मार्च को होगा।

Leave a Comment