शोएब मलिक ने की पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी, क्या ये शोएब की तीसरी शादी है?

शोएब मलिक ने की पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी, क्या ये शोएब की तीसरी शादी है?

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने फिर से शादी की है। उन्होंने ये शादी पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से की है। उनकी शादी की तस्वीर वायरल होने के बाद उनसे जुडी कई खबरें आ रही हैं। इसी सम्बन्ध में ऐसा कहा जा रहा है की उनकी ये तीसरी शादी है। हालांकि आधिकारिक रूप से शोएब मलिक की ये दूसरी शादी है। लेकिन ऐसा क्या है की इनकी तीसरी शादी के बारे में बात हो रही है आइये जानते हैं।

शोएब मलिक की शादी दूसरी या तीसरी?

रिकॉर्ड के हिसाब से शोएब मलिक की ये दूसरी शादी है जो पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से हो रही है। शोएब मलिक ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर तस्वीर साझा करते हुए इस बात पर पक्की मुहर लगा दी है। शोएब मलिक की पहली शादी हुई थी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा से। यह शादी 2010 में हैदराबाद में हुई थी।

जिसके बाद 2018 में शोएब और सानिया को एक बेटा भी हुआ था। दोनों साथ में घूमते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया करते थे लेकिन धीरे-धीरे उनके बीच नज़दीकियां कम होने लगी और शोएब ने अपने लिए एक नई दुल्हन ढूंढ ली। ऐसा कहा जा रहा है की शोएब की ये तीसरी शादी है क्योंकि उनकी पहली शादी आयेशा सिद्दीकी नाम की लड़की से हुई थी।

जानकारी के अनुसार आयेशा सिद्दीकी और शोएब मलिक की मुलाक़ात सन 2000 के शुरुआत में हुई थी और आयेशा उन दिनों शोएब मलिक की बहुत बड़ी फैन बनके मिली थी। उसके बाद इन दोनों की नज़दीकियां बढ़ने लगी थी। सको लेकर शोएब मलिक ने भी हामी भरते हुए इसको कबुल किया था की उनके बीच कुछ चल रहा है।

जानकारी के अनुसार शोएब मलिक आयेशा से मिलने हैदराबाद भी आये थे लेकिन आयशा के पास समय नहीं था और उन्हें तुरंत ही सऊदी अरब जाना था। तीन साल के बाद फिर शोएब और आयेशा के परिवार का मिलना तय हुआ लेकिन उस वक़्त भी अमेरिका जाने का बहाना बनाकर मुलाक़ात टाल दिया गया।

ऐसा कहा जाता है की आयेशा शोएब मलिक के साथ फ़ोन पर निकाह पढ़ना चाहती थी लेकिन शोएब इस बात के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद अन्य किसी कारण से उनके बीच दुरी आने लगी। इसके बाद आयेशा ने शोएब पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। आयेशा ने बताया की वह उसके साथ कुछ ज़्यादा ही करीब आ गए थे। आयेशा ने यहां तक कहा की वह शोएब के बच्चे की मां बनने वाली है। इन सब बातों को शोएब मलिक ने फ़र्ज़ी और फ्रॉड बताकर पल्ला झाड़ लिया। इससे उनकी शादी की पुष्टि करना संभव नहीं है। यही कारण है की आधिकारिक रूप से शोएब की ये दूसरी शादी है।

कैसे अलग हुए शोएब और सानिया ?

पाकिस्तान के हरफनमौला क्रिकेटर और भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा की शादी 2010 में हैदराबाद में हुई थी। जिसके बाद इनका वलीमा कार्यक्रम पाकिस्तान में किया गया था। इन दोनों को एक बेटा भी है जिसका जन्म 2018 में हुआ था। दोनों साथ में दुबई में रहा करते थे लेकिन जानकारी के अनुसार ऐसा बताया जाता है की इनके बीच दूरियां 2021 से बढ़नी शुरू हुई थी। अंतिम बार इन्हे एक शो में देखा गया था जिसे spotify ने प्रस्तुत किया था। इस कार्यक्रम में शोएब और सानिया बतौर होस्ट काम कर रहे थे।

कुछ दिनों पहले सानिया मिर्ज़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था जिसमे लिखा था की शादी, तलाक और उसकी पसंद बहुत मुश्किल है। इन्हे चुनना बहुत मुश्किल है। सानिया के इसी पोस्ट से ये अंदाज़ा लग गया था की इनके बीच कुछ ठीक नहीं है और आज शोएब मलिक ने इस बात की मुहर भी लगा दी। शोएब ने X पर पोस्ट करते हुए अपने और सना की फोटो लगा कर साबित कर दिया की वो सानिया से अलग होकर दुसरा घर बसा चुके हैं।

Leave a Comment