‘सुन्दर लड़कियों को ढूंढ कर ले जाते हैं TMC के नेता’ – संदेशखाली की महिलाओं पर स्मृति ईरानी

‘सुन्दर लड़कियों को ढूंढ कर ले जाते हैं TMC के नेता’ – संदेशखाली की महिलाओं पर स्मृति ईरानी

TMC के नेता संदेशखाली की सुन्दर और आकर्षक महिलाओं को ढूंढ कर उन्हें या तो अपने साथ ले जाते थे या फिर उन्हें अपनी पार्टी ऑफिस बुलवा लेते थे। किसी भी महिला को किसी भी वक़्त बुलावा भेजना और प्राप्त जानकारी के आधार पर उनकी अस्मिता के साथ व्यभिचार करना TMC नेता का रोज़ाना काम बन गया था। इन्ही सब बातों को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कांफ्रेंस किया और ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने संदेशखाली की महिलाओं के द्वारा दिए गए इंटरव्यू को बंगाली भाषा से हिंदी में बताते हुए जानकारी दी।

उन्होंने कहा की मीडिया से बात करने के दौरान संदेशखाली की महिला ने बताया की TMC पार्टी के लोग हर घर में जाते हैं और देखते हैं की कौन सी औरत सुन्दर है और जवान है। इसके अलावा TMC के नेताओं ने उन हिन्दू महिलाओं के पतियों को कहा की तुम बस नाम भर के पति हो लेकिन तुम्हारे पास अब कोई अधिकार नहीं होगा। एक रात के बाद दूसरी और उसके बाद कई रातें ऐसे ही कहानी चलती रहती है।

जब तक की TMC के नेताओं का मन नहीं भर जाता तब तक वह ऐसे ही हिन्दू महिलाओं के साथ व्यभिचार करते रहते और उन महिलाओं के पास इनसे लड़ने का कोई सहारा नहीं था। अब वही महिलाएं आज प्रदर्शन कर रही हैं और इस तरह के कृत्यों का विरोध कर रही हैं। इसके अलावा उन्हें अपने ऊपर ख़तरा भी मंडराता दिख रहा है तो सुरक्षा की भी उम्मीद कर रही हैं मगर बंगाल की पुलिस पर उन्हें तनिक भी भरोसा नहीं है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ममता बनर्जी के ऊपर हिन्दुओं के नरसंहार का आरोप लगाते हुए उन्हें इसका ज़िम्मेदार ठहराया। इसके साथ ही उन्होंने कहा की ममता बनर्जी अब अपने पार्टी के मर्दों को आज़ादी दे रही हैं की वह खूबसूरत और जवान हिन्दू महिलाओं का हर रात अपहरण कर के उनका बलात्कार कर सके। और यह सारा कार्यक्रम वह अपने पार्टी के कार्यालय में करेंगे।

बीजेपी नेता ईरानी ने कहा, इसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। उन्होंने कहा की सवाल ये उठता है की हम एक नागरिक होते हुए भी गूंगे दर्शक बने हुए हैं। कौन हैं वो लोग जिन्हे संदेशखाली की महिलाएं आरोप लगा रहीं है। जिन्होंने कई हिन्दू महिलाओं का बलात्कार किया है। स्मृति ईरानी ने शेख शाहजहां नाम के TMC नेता को इसके आरोपी के रूप में बताया और उन्होंने कहा की ममता से पूछिए की शेख शाहजहां कहाँ है?

खूब हो रहा विरोध प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल में इस घटना के उजागर होने के बाद लोगों के अलावा विरोधी पार्टियां भी सक्रिय हो गयी हैं और इसके विरोध में प्रदर्शन कर रही हैं जिसको लेकर ममता सरकार ने उन प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलवा दिया। बीजेपी के विधायक और पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने इस घटना को लेकर बसीरहाट के एसपी कार्यालय की तरफ प्रदर्शन निकाला। ऐसी जानकारी आ रही है की उन लोगों के ऊपर पत्थरबाज़ी हुई और पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज भी करी गयी।

ऐसी जानकारी मिल रही है की राष्ट्रीय महिला आयोग आज संदेशखाली पहुंची थी। उन्होंने वहाँ की महिलाओं से मुलाक़ात की है और सारी जानकारी इकठ्ठा की है। यह रिपोर्ट दिल्ली जाएगी और फिर वहाँ से इस पर क्या कार्रवाई हो इसपर चर्चा की जाएगी। फिलहाल बंगाल पुलिस की तरफ से आरोपी शेख शाहजहां को लेकर कोई खबर नहीं आई है और उसके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस पर कोई प्रतिक्रया नहीं दी है।

अब देखना है की आरोपी नेता की गिरफ्तारी के बाद किस प्रकार की स्थिति होती है क्योंकि संदेशखाली के लोग अभी भी आक्रोश और दहशत में जी रहे हैं। उन्होंने इस घटना को उजागर तो कर दिया है लेकिन सत्ताधारी पार्टी से सीधा बैर उनके लिए चिंता का सबब बन सकता है। हालांकि ये कोई पहली घटना नहीं है जो इस प्रकार हुई है लेकिन जिस प्रकार के आरोप संदेशखाली की महिलाएं लगा रही है उससे ये साबित होता है की इसमें सैंकड़ों महिलाओं का बलात्कार हुआ होगा और उसी कारण से उन महिलाओं ने मजबूर होकर अपनी आवाज़ उठाई है।

Leave a Comment