Haldwani Riots : अवैध मदरसा ध्वंस के बाद हुए दंगे, दंगाइयों को गोली मारने का आदेश

Haldwani Riots : अवैध मदरसा ध्वंस के बाद हुए दंगे, दंगाइयों को गोली मारने का आदेश

हल्द्वानी में अवैध मदरसा को हटाने के बाद हिंसा बढ़ गयी है। बीते गुरूवार को इस घटना के बाद पुलिस के ऊपर दंगाइयों ने हमले किये और पत्थर फेंके। इसके अलावा कई वाहन फूंक डाले। ऐसी जानकारी आ रह है की अब तक कुल 4 लोगों की जान चली गयी है और लगभग 100 से ज़्यादा घायल हैं। इस घटना को देखते हुए वहाँ इंटरनेट को अनिश्चितकाल के लिए ससपेंड कर दिया गया है।

कैसे शुरू हुई हिंसा ?

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में एक अवैध मदरसा था जिसे प्रशासन के द्वारा हटाया गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस के ऊपर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसके साथ ही कई सरकारी और निजी वाहनों में आग भी लगा दी। इस घटना के बाद प्रशासन ने उस पुरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया और शूट-एट-साइट का आदेश जारी कर दिया गया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से शान्ति बनाये रखने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के लिए कहा है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रह्लाद मीणा ने इस बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा की उस इलाके में जो मदरसा और मस्जिद बना हुआ था वह अवैध तरीके से सरकार की ज़मीन पर बना हुआ था। उसी को हटाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल वहाँ पहुंची थी। ये सारी कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर निष्पादित की गयी है।

इसी कार्रवाई से गुस्साए वहाँ मौजूद निवासियों ने जिनमे महिला, पुरुष और बच्चे भी बताये जाते हैं, सभी ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ गुस्साए लोगों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ रहे थे और पुलिस के साथ उलझते दिखाई दे रहे थे। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस के ऊपर पत्थर बरसाना भी शुरू कर दिया। जिसके जवाब में पुलिस ने भी अपना बचाव करते हुए लाठी चार्ज किया। लेकिन इसके बाद भी स्थिति नहीं सम्भली और गुस्साए लोगों ने गाड़ियों में आग लगाना शुरू कर दिया।

पुलिस थाने में भी लगाई आग

हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में हुई इस घटना में वहां के थाने में भी आग लगा दी गयी। ये घटना बीते गुरुवार की शाम को हुई। जिसके बाद उस पुरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए। इससे सम्बंधित वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर की जा रही है। जिसमे सड़कों पर आगजनी और घर के छतों से पत्थरबाज़ी की घटना भी देखी जा सकती है। इस पूरी घटना में महिला, पुरुष और बच्चे भी देखे जा सकते हैं।

कर्फ्यू के आदेश के बाद कोई भी व्यक्ति बिना ज़रूरी काम के बाहर नहीं निकल सकता है। इसके अलावा सभी व्यावसायिक संस्थान, दुकानें, कारखाना आदि बंद रखे जाएंगे। केवल अस्पताल और दवा दूकान खोलने की अनुमति दी गयी है। इसके अलावा इस पूरी जानकारी को बनभूलपुरा निवासियों को लाउडस्पीकर की मदद से बताये जाने की बात कही जा रही है। गुरुवार की रात से यह कर्फ्यू अगले आदेश तक जारी रहेगा।

पहले भी सरकारी ज़मीन पर कब्ज़े को लेकर हो चुका है बवाल

गौरतलब है की उत्तराखंड में पहले भी सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण को लेकर बवाल हो चुका है। बनभूलपुरा इलाके के बारे में ऐसा बताया जाता है की भारतीय रेलवे की ज़मीन को उन लोगों ने अतिक्रमण कर अपने घर बनाये हैं। जिसके बाद कोर्ट ने ऐसा आदेश दिया था की उनको वहाँ से हटाया जाए। जिसके बाद काफी लम्बे समय तक इसको लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ और पुरे देश में इसकी चर्चा हुई।

कर्फ्यू हटने तक यह मामला और कितना आगे जाएगा यह बताना अभी मुश्किल है लेकिन जिस तरह की हिंसा सरकारी ज़मीन पर हुए अतिक्रमण को लेकर वहाँ के निवासियों ने दिखाई है इसको लेकर पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है यह देखने वाली बात होगी।

1 thought on “Haldwani Riots : अवैध मदरसा ध्वंस के बाद हुए दंगे, दंगाइयों को गोली मारने का आदेश”

Leave a Comment