बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कटरीना कैफ की चर्चा खूब हो रही है। विक्की कौशल से शादी के बंधनों में बंधने के लगभग 4 साल के बाद आखिरकार उनके घर में भी एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इस दौरान वो अपने आप को मीडिया से काफी दूर रखती दिखाई दे रही हैं और शायद इसका यही कारण है की वह अपने बच्चे और खुद की देखभाल पर ज़्यादा ध्यान देना चाहती है। इसके अलावा खबर ये भी है की बच्चा होने के बाद वह अपना पूरा समय अपने बच्चे पर देंगी और फ़िल्मी दुनिया से कुछ समय के लिए दुरी बना लेंगी।
इन सब मे जो सबसे ज़्यादा आकर्षित करने वाली बात यह है की कटरीना कैफ की उम्र लगभग 42 साल की है। इस उम्र में पहली बार मां बनना शारीरिक और मानसिक रूप से थोड़ा कठिन होता है और ऐसा कहना है स्त्री रोग विशेषज्ञों का। हालांकि मौजूदा समय में अपने करियर को देखते हुए लगभग सभी कपल्स अक्सर 30 के बाद ही बच्चा प्लान करते हैं जो आज के समय में बहुत ही आम हो चुका है। उदाहरण के तौर पर दीपिका पादुकोण, जिन्होंने बीते साल एक बच्ची को जन्म दिया था और उस वक़्त उनकी उम्र 38 हो रही थी। करियर और फाइनेंसियल फ्रीडम को ध्यान में रखते हुए इस तरह का ट्रेंड काफी सामान्य होता दिखाई दे रहा है।
दूसरी तरफ ज़्यादा उम्र में प्रेगनेंसी को लेकर चलना एक चुनौती भरा कार्य साबित हो सकता है। उसके पीछे शारीरिक अक्षमता और अन्य परेशानियां होती हैं। बीते उम्र के साथ गर्भधारण करने की चुनौतियां भी बढ़ जाती हैं और फर्टिलिटी रेट प्राकृतिक रूप से घटने लगता है। ऐसे में गर्भधारण करना कई कपल्स के लिए आज के समय में एक चुनौती बना हुआ है। शायद यही कारण है की IVF जैसी तकनीक का प्रचलन और प्रचार काफी बढ़ता दिखाई देता है। हालांकि सही खानपान और डॉक्टर से नियमित सलाह लेकर इस तरह की परेशानियों का बखूबी सामना किया जा सकता है। डॉक्टर के द्वारा गर्भधारण का सही समय 30 की उम्र के पहले का बताया जाता है। ऐसे में इस तरह का ट्रेंड कहाँ तक उचित है?
